{"_id":"5bc4d566bdec2269a12fb87a","slug":"111539626342-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की षष्टमी पर पंद्रह हजार भक्तों ने किए मां पूर्णागिरि दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र की षष्टमी पर पंद्रह हजार भक्तों ने किए मां पूर्णागिरि दर्शन
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के छठवें दिन पंद्रह हजार से ज्यादा भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा की और देवी मां के दर्शन किए। धाम क्षेत्र में पांच दिन से ठप बीएसएनएल की संचार सेवा सुचारु हो गई है।
मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला जारी है। लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, सीतापुर, पूरनपूर, नवाबगंज, शाहजहांपुर, कासगंज, बदायूं समेत उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इधर, बीएसएनएल के टावर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पांच दिनों से ठप धाम क्षेत्र की बीएसएनएल संचार सुविधा सुचारु हो गई है।
टनकपुर। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्णागिरि दर्शन को आए पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान को ज्ञापन सौंप कर टनकपुर से जल्द लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू कराने की मांग की। समिति के काली मंदिर स्थित कार्यालय में समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मां पूर्णागिरि धाम में देश भर से तीर्थयात्री की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
दस माह पूर्व बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू होने के बाद भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू नहीं की गई है। उन्होंने टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस सेवा के साथ ही दिल्ली और देहरादून व रात्रि रेल सेवा शुरू कराने का आग्रह किया है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय आदि मौजूद थे।