{"_id":"5b6349f84f1c1bb24b8b67d2","slug":"111533233656-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल मैत्री दौड़,तैयारियां लगभग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल मैत्री दौड़,तैयारियां लगभग पूरी
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर एसएसबी 57वीं की ओर से आयोजित भारत-नेपाल मैत्री दौड़ की तैयारियां पूरी कर ली है। भारत-नेपाल के इच्छुक प्रतिभागी दौड़ में शिरकत को चार अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। पांच अगस्त को होने वाली दौड़ का शुभारंभ भारत-नेपाल के अधिकारी करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर 5 अगस्त को होने वाली भारत नेपाल मैत्री दौड़ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी इ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि दौड़ की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। दौड़ मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। दौड़ मार्ग पर स्थान स्थान पर शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धावकों के साथ एसएसबी के स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पूरी तैयारी के साथ चलेगी। बनबसा एसएसबी चेक पोस्ट से शुरू होने वाली भारत-नेपाल मैत्री दौड़ करीब 21.097 किमी. की दूरी तय कर वापस बनबसा चेकपोस्ट पर संपन्न होगी। नेपाल के गड्डाचौकी से ब्रह्मदेव नेपाल के बीच में नेपाल क्षेत्र में दौड़ नियंत्रण को एसएसबी के साथ नेपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी सहयोग देंगे।
उन्होंने बताया कि दौड़ 5 अगस्त को सुबह सात बजे शुरू होगी जिसका शुभारंभ एसएसबी और नेपाल के उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया जाएगा। दौड़ के बाद भारत-नेपाल के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके बाद प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। अब तक भारत-नेपाल के तीन सौ से अधिक धावकों ने पंजीकरण करा लिया है। बाहर से आने वाले धावकों की संख्या उनके पांच अगस्त को यहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।