फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चालान जमा न करने वाले 22 लोगों को नोटिस जारी

चालान जमा न करने वाले 22 लोगों को नोटिस जारी

Thu, 10 May 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
चालान जमा न करने वाले 22 लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक के तौर पर एसडीएम द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत हरकत में आ गई है। पूर्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में गंदगी और अतिक्रमण करने पर काटे गए चालान जमा न करने वाले 22 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक पखवाड़े के भीतर चालान जमा न करने वाले संबंधित व्यक्ति की आरसी काटकर वसूली के लिए राजस्व विभाग में भेज दी जाएगी।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार का कहना है कि पूर्व में प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों और सड़कों में सामग्री डालकर अतिक्रमण करने वाले 69 लोगों के चालान काटे गए थे। जिनमें से 47 लोगों से चालान के रूप में 22600 रुपये की धनराशि वसूली जा चुकी है। जबकि 22 लोगों से 38300 रुपये की धनराशि वसूलना शेष है। लोगों का कहना है कि चालान की राशि जमा न करने वाले लोगों में कुछ लोग जन प्रतिनिधियों के चहेते और कुछ प्रभावशाली होने के कारण उनके द्वारा चालान की राशि जमा नहीं जी रही है। जिनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने में नगर पंचायत के हाथ पांव फूल रहे थे।
विज्ञापन


प्रशासक के तौर पर एसडीएम आरसी गौतम द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत हरकत में आया है। एसडीएम का कहना है कि गंदगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उनका कहना है कि पूर्व में स्वच्छता अभियान के तहत किए गए चालानों की धनराशि सख्ती से वसूली जाएगी। शेष धनराशि को वसूलने के लिए ईओ को आदेशित कर दिया गया है। ईओ कमल कुमार का कहना है कि चालान की राशि जमा न करने वाले 22 लोगों को 15 दिन के भीतर धनराशि जमा करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तय सीमा तक चालान की राशि जमा न करने वाले लोगों की आरसी काटकर वसूली के लिए तहसील में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed