{"_id":"5ab295ae4f1c1bab758b6a43","slug":"111521653166-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक सहित दो कर्मी औचक मुआयने में गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक सहित दो कर्मी औचक मुआयने में गैर हाजिर
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिलाधिकारी आरसी गौतम ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलचौड़ा, कन्या जूनियर हाईस्कूल कलचौड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा चौमला और कर्णकरायत की सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय कलचौड़ा में तैनात प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिले। इस मौके पर बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र कलचौड़ा की कार्यकर्ता विगत 18 मार्च से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही है। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कर्मियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीखण के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कराने के साथ पेयजल संयोजन दिलाने की मांग रखी। मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता सही पाई गई। चौमला और कर्णकरायत की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के स्टॉक रजिस्टर चेक करने के साथ खाद्यान्न का मिलान किया, जो सही पाया गया।