{"_id":"5a89b9354f1c1b1d368bb0eb","slug":"111518975285-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों से भेदभाव बंद हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों से भेदभाव बंद हो
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ्य उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों के साथ स्थानांतरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों को उप केंद्रों के अलावा राजकीय अस्पतालों में तैनात करने की मांग की है।
संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं अन्य अस्पतालों में तैनात फार्मेसिस्ट एक समान सेवा नियमावली से नियुक्त हैं। एक चयन समिति, एक चयन सूची से एक कैडर में तैनात दो फार्मेसिस्टों के बीच स्थानांतरण मामले में भेदभाव किया जा रहा है।
कुछ कर्मियों को दुर्गम क्षेत्रों तक सीमित करना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि विभाग ने बिना किसी मानक के कुछ अभ्यर्थियों को अस्पताल, कुछ को स्वास्थ्य उप केंद्र आवंटित कर दिया था। इस कदम से उप केंद्रों के फार्मेसिस्ट मायूस हैं।