फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बदलने लगी है रोडवेज बस स्टेशन की तस्वीर

बदलने लगी है रोडवेज बस स्टेशन की तस्वीर

Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बदलने लगी है रोडवेज बस स्टेशन की तस्वीर

विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज बस स्टेशन का समतलीकरण करने के बाद यहां की तस्वीर बदलने लगी है। पूरे परिसर का समतलीकरण का काम लगभग पूरा होने के स्थिति में है। प्रशासन ने यहां जनवरी से रोडवेज बसों को खड़ा करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए इन दिनों यहां जोर शोर से काम चल रहा है।

एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि रोडवेज स्टेशन के समतलीकरण का काम तकरीबन पूरा होने की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि बीते 13 दिसंबर से रोडवेज बस स्टेशन में काम शुरू किया गया था। अब तक रोडवेज परिसर में पिथौरागढ़ की तरफ वाले गेट को खोल दिया गया है। बस स्टेशन के दोनों गेट की नालियों में ह्यूम पाइप डालने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूरे परिसर का समतलीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा खेतीखान में लगी हाइमास्ट लाइट को परिसर के अंदर स्थापित कर दिया गया है। रोडवेज बस स्टेशन में सुलभ शौचालय का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। एडीएम ने उम्मीद जताई कि जनवरी से परिसर में रोडवेज की बसें खड़ी होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed