{"_id":"59f608544f1c1bec538b9eb2","slug":"111509296212-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें गठित की
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
दो दिन बाद भी पुलिस बनबसा बाजार में हुई चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई है। एसपी ने एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर चोरों की तलाश में लगा दी हैं। पुलिस चोरों की तलाश के लिए बाजार में लगे सीसी कैमरों की मदद ले रही है। पुलिस को एक बाइक सवार तीन लोगों पर चोरी का संदेह है।
शुक्रवार रात चोरों ने छह दुकानों के ताले और शटर तोड़कर करीब 1.82 हजार की नकदी, 16 स्मार्ट फोन और 15 हजार का सामान उड़ा लिया था। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि एपसी आरसी राजगुरु ने एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर चोरों की तलाश में लगाई हैं। पुलिस ने संदेह में कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं कई जगहों पर दबिश भी दी है। जिले के बाहर भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पुलिस चोरों की तलाश में सीसी कैमरों की मदद ले रही है। सीसी कैमरों की रिकार्डिंग में एक बाइक सवार तीन लोगों को दुकानों की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस उनकी शक्ल और बाइक का नंबर तलाशने में लगी है। बहरहाल अभी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
रात 11 बजे हुई चोरी ने छोडे़ कई सवाल
बनबसा (चंपावत)। बाजार में रात 11 बजे हुई चोरी ने कई सवाल छोड़ दिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि साढ़े दस बजे पुलिस चीता मोबाइल टीम बाजार की गश्त पर थी। जब दोबारा पुलिस टीम साढ़े 11 बजे बाजार पहुंची तो चोरी हो चुकी थी। सीसी कैमरों में उस समय बाजार में कई लोगों की आवाजाही भी रिकार्ड हुई है। चोरी वाले दिन बाजार के पास ही एक प्रतिष्ठित व्यापारी के आवास पर अखंड रामायण पाठ भी चल रहा था। जिसमें व्यापारियों ने भी शिरकत की थी।