फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर रैडअलर्ट

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर रैडअलर्ट

Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर रैडअलर्ट

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने रेडअलर्ट कर बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। केवल एंबुलेंस और सुरक्षा बलों के छोटे वाहनों को ही बैराज से आवागमन की अनुमति दी गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार रात से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। शारदा बैराज के अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे शारदा नदी का जलस्तर अचानक एक लाख क्यूसेक से अधिक होने लगा, जो रात्रि तीन बजे सर्वाधिक 1,45,963 क्यूसेक पहुंच गया था। सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 1,42,369 क्यूसेक पहुंच गया था, दोपहर बाद एक बजे 1,08,891 क्यूसेक हुआ, इस कारण सुबह 6 से 8 और 10 से 12 बजे वाला गेट नहीं खोल गया।
विज्ञापन


इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं वाले छोटे वाहनों और एंबुलेंस को ही बैराज से आवागमन करने की अनुमति दी गई। शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर सुरक्षा के तहत बैराज से वाहनों का संचालन बंद किया जाता है। बताया कि नदी का जलस्तर पौने दो लाख क्यूसेक होने तक ही बैराज से अति आवश्यक सेवाओं वाले छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाती है। नदी का जलस्तर पौने दो लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज से वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाता है। बता दें कि करीब 89 वर्ष पुराने शारदा बैराज पर सुरक्षा के तहत ही रेडअलर्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed