फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शराब की दुकान हटाने को लेकर वन मंत्री को दिया ज्ञापन

शराब की दुकान हटाने को लेकर वन मंत्री को दिया ज्ञापन

Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने को लेकर वन मंत्री को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मोहल्ले के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के माध्यम से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन देकर मोहल्ले में खुली शराब की दुकान को हटाने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग ने आंदोलन कर रहे मोहल्ले के लोगों को दो अगस्त को मोहल्ले से शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उनका कहना था कि शिवालय मंदिर को जाने वाले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर स्थित शराब की दुकान हर नजरिए से उपयुक्त नहीं है। शराब की दुकान खुलने के बाद वहां पर अक्सर जाम लग जा रहा है। आंदोलनकारियों के अनुसार विधायक ने लोगों की समस्या को सुनकर कहा कि वह दिल्ली से आने के बाद अगर आबकारी विभाग शराब की दुकान नहीं हटाता है तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर प्रहलाद सिंह मेहता, भूपाल सिंह मेहता, श्याम ढेक, मोहित पाठक, जाहिद, राजन लाल साह, ललित राय, अजय कुमार, विपिन जोशी, नेहर बानू, बजीर अहमद, निशार खान, तृप्ति भट्ट, पुष्पा साह, बसंत जोशी, नंदा जोशी, गीता देवी, किरन साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रीता गहतोड़ी ने किया मंदिर के सामने दुकान का विरोध
लोहाघाट (चंपावत)। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने मीट मार्केट परिसर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने पर उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह बीते कई सालों से वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए कार्य कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने के बाद वहां पर नौनिहालों की शिक्षा बाधित होगी। अगर प्रशासन ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास शराब की दुकान खोली तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed