{"_id":"5969023c4f1c1b5e248b4634","slug":"111500054076-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में कूल्हे का पहला प्रत्यारोपण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में कूल्हे का पहला प्रत्यारोपण हुआ
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में कूल्हे का पहला प्रत्यारोपण हुआ। करीब पांच माह से बिस्तर पर पड़े मरीज को यहां एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने नई जिंदगी दी। बुजुर्ग मरीज अब पूरी तरह ठीक हो गया।
टाक बलवाड़ी (धूनाघाट) के कमलापति मिश्रा (75) का कूल्हा मार्च में एक हादसे में टूट गया था। खेतीखान, लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में इलाज से राहत न मिलने पर परिजन उन्हें जीवन अनमोल नर्सिंग होम लाए। निश्चेतक डॉ.रजी और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.अमान की टीम ने ऑपरेशन कर कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया। इसमें करीब साठ हजार रुपये का खर्चा आया।