फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पटाल की छतों वाले मकानों को भी मानक में शामिल करें

पटाल की छतों वाले मकानों को भी मानक में शामिल करें

Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पटाल की छतों वाले मकानों को भी मानक में शामिल करें

विज्ञापन

चंपावत। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विभिन्न विभागों के कार्यों समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सिलेट (पटाल) की छतों वाले मकानों को भी मानक में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को भी इस योजना से लाभान्वित करने के लिए खंड विकास अधिकारी फिर से सर्वे करें।। जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि इस योजना में 212 पात्र लाभार्थियों में से 186 को प्रथम किस्त के रूप में धनराशि दे दी है।

समीक्षा में पीएमजीएसवाई लोहाघाट तथा चंपावत के अधिकारियों ने बताया कि 74 सड़कों एवं पुलों में से 443.04 लंबाई की 53 सड़कों को पूर्ण कर लिया गया है। शेष सड़कों में से कई सड़कों पर विधिवत स्वीकृति मिल गई है तथा कई सड़कों पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिलनी है। राज्य मंत्री ने भूमि का मुआवजा पाने वाले काश्तकारों की संख्या के साथ वर्ष 2001 से अब तक बनी सड़कों की संख्या, लंबाई और व्यय की गई धनराशि की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में डीडीओ ने बताया कि वर्ष 2011 के लक्ष्य के सापेक्ष जिले को खुले में शौच से मुक्त कर लिया गया है, लेकिन उसके बाद के अवशेष पात्र लोगों को मरनेगा से टेकअप किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने विद्युतविहीन 448 तोकों को प्रत्येक दशा में 2018 तक विद्युत संयोजन से आच्छादित करने, खराब ट्रांसर्फामरों, खराब तथा लकड़ी के पोलों को बदलने और झूल रहे तारों को सही करने के प्रस्ताव भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को फूड प्रोसेसिंग का प्रस्ताव प्रस्तुत करने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोकुल मिशन में काश्तकारों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बैठक में बाराकोट के प्रमुख निर्मल मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, समिति की सदस्या हेमा जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुडिय़ा, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, सीएमओ डा.एमएस बोरा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.पीएस भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां चिकित्सक नहीं वहां फार्मेसिस्ट तैनात करें
चंपावत। कपड़ा राज्यमंत्री ने सीएमओ को जहां पर चिकित्सक नहीं हैं, वहां पर फार्मेसिस्ट की तैनाती करने तथा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा में 36891 परिवारों को अभी तक चिन्हित कर लिया गया है। टम्टा ने सर्व शिक्षा अभियान में मिड-डे-मील में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ सभी स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।


कम किसानों को बीमा योजना का लाभ मिलने पर नाराजगी
चंपावत। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कपड़ा राज्यमंत्री ने जिले के 36256 कृषकों में से 5000 कृषकों को ही फसल बीमा योजना का लाभ मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को शत प्रतिशत कृषकों को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से मिट्टी की गहन जांच कराकर बोई जा रही फसल की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed