{"_id":"594ff5034f1c1b25438b47b2","slug":"111498412291-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता संजीव की खोज में पुलिस व पीएसी ने पूर्णागिरि धाम का जंगल छाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता संजीव की खोज में पुलिस व पीएसी ने पूर्णागिरि धाम का जंगल छाना
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मां पूर्णागिरि धाम से एक माह पहले अचानक लापता हुए रुद्रपुर के किशोर संजीव कुमार की गुमशुदगी का मामला हाइकोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी है। किशोर की खोजने दिल्ली गई पुलिस टीम के बैरंग लौटने के बाद रविवार को पुलिस एवं पीएसी ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के जंगल में सघन कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
रुद्रपुर निवासी संजीव कुमार (16) पुत्र धर्मवीर पूर्णागिरि मेले के दौरान 22 मई को परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था, जो भैरव मंदिर क्षेत्र से अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश जुटे हैं। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर लापता किशोर को खोजने के लिए उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया, लेकिन वहां भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस टीम के दिल्ली से लौटने के बाद रविवार को सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन पुलिस कर्मियों और दो प्लाटून पीएसी के जवानों ने पूर्णागिरि धाम से लगे जंगल में सघन कांबिंग की। सीओ ने बताया कि भैरव मंदिर की पहाड़ी से नीचे उतरकर बूम तक के वन क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन लापता किशोर का पता नहीं लग सका। बता दें कि संजीव की गुमशुदगी का यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद हाइकोर्ट तक भी पहुंचा है। परिजनों ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर संजीव को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन