{"_id":"69e51011f665046b8605d807","slug":"11-wards-of-tanakpur-city-will-get-sufficient-water-for-30-years-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138187-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर नगर के 11 वार्डों में 30 वर्षों तक मिलेगा पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर नगर के 11 वार्डों में 30 वर्षों तक मिलेगा पर्याप्त पानी
Sun, 19 Apr 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर नगर के 11 वार्डों में वर्षों पुरानी पेयजल लाइन से जल्द निजात मिलेगी। शहरी विकास विभाग की ओर से 172 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2028 में योजना पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के संचालन के बाद 30 साल तक की नगर आबादी को पर्याप्त पानी मिलेगा।
वर्तमान में पालिका के 11 वार्डों में वर्षों पुरानी पेयजल लाइन से बढ़ती आबादी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना जल संस्थान के लिए चुनौती बना रहता है। मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से निरंतर शहरी नई पेयजल योजना के निर्माण पर निगाह रखी जा रही है। कार्यदायी संस्था शहरी विकास विभाग के एई राजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत दो अप्रैल 2025 से नई पेयजल लाइन का निर्माण शुरू हुआ था। 30 साल की आबादी 70 हजार को ध्यान में रखकर योजना पर कार्य हो रहा है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिसर 1500 केएल, तहसील के पास 2000 केएल, जल संस्थान परिसर में एक हजार केएल क्षमता के कुल तीन ओवर हेड टैंक का निर्माण चल रहा है जबकि पांच ट्यूबवेल में तहसील परिसर, नगर पालिका, जल संस्थान परिसर, गैस गोदाम के पास बोरिंग का कार्य शुरू हो गया है। खच्चर पड़ाव में भी जल्द शुरू हो जाएगा। कुल 62 किमी पेयजल लाइन में 37 किमी लाइन बिछा दी गई है। तय समय में पेयजल योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बहरहाल नई पेयजल योजना का कार्य तेज हो गया है इससे जल्द पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।