फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   11 KV line damaged near Majha Bastia due to tree fall

पेड़ गिरने से मझेड़ा बस्तिया के समीप 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
11 KV line damaged near Majha Bastia due to tree fall
चंपावत के मझेड़ा बस्तिया में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के मझेड़ा बस्तिया के समीप बिजली की 11 केवी की लाइन में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के करीब 12 गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु करने और क्षेत्र के लिए बिजली का अलग फीडर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तल्लादेश क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए चल्थी फीडर से 11 केवी की बिजली की लाइन खींची गई है। बृहस्पतिवार की शाम मझेड़ा बस्तिया के पास जंगल की आग की चपेट में आकर एक बड़ा पेड़ इस लाइन पर गिर गया। इससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सीमांत के मंच, तामली, पोलप, बचकोट, सिमयांउरी, रियांसी, बमनगांव, तरकुली, दुबडजैनल, रमैला, हरम, लवार्गी समेत करीब 12 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। अभी तक इन गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से तल्लादेश क्षेत्र के लिए अलग से फीडर नहीं लगाया गया है। इसके चलते मामूली फॉल्ट आने पर भी ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, पूर्व प्रधान विपिन जोशी, दान सिंह बोहरा, नारायण सिंह रैंसवाल आदि ने कहा कि लंबे समय से तल्लादेश के लोग अलग से फीडर लगाने की मांग कर रहे हैं। ऊर्जा निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही क्षेत्र के लिए अलग से फीडर नहीं लगाया गया तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के अवर सहायक अभियंता रमेश पंत बताया कि अमोड़ी क्षेत्र में अलग से बिजलीघर प्रस्तावित है। बिजली घर के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन को ठीक किया जा रहा है। जल्दी ही तल्ला देश क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed