{"_id":"5cbe0487bdec2217210e880f","slug":"101555956871-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग लगे पाइप बने लीकेज का प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंग लगे पाइप बने लीकेज का प्रमुख कारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और आसपास के क्षेत्र में गर्मी का मौसम आने के बाद पेयजल की समस्या पैदा होने लगी है। कई स्थानों पर जंग लगे पुराने पाइप लीकेज के कारण एक दिन में हजारों लीटर पानी की बरबादी कर रहे हैं। भरपूर पानी न मिलने पर लोगों ने जल संस्थान से पुराने जंग लगे पाइपों को बदलने की मांग उठाई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, केदार बोहरा, मनोज खर्कवाल, दीपक राय, हेम राय, दीवान नाथ, नारायण लाल साह, देवकी नंदन गड़कोटी, हरीश कलखुड़िया आदि ने बताया कि नगर के सात वार्डों में हर वार्ड में पुरानी पाइप लाइन होने के कारण लीकेज से हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। शीतला माता मंदिर से लेकर दीप मेडीकोज तक, मीना बाजार, गोरखा नगर, एसडीएम कोर्ट चौराहा, ठाड़ाढुंगा, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर पुराने पाइपों से पानी लीक हो रहा है।
कई बार जल संस्थान के संज्ञान में मामला लाया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रायनगर चौड़ी में पूर्व प्रधान प्रकाश राय, मोहन राय, पीसी राय, महेश राय आदि ने बताया कि रायनगर चौड़ी में लोहाघाट नगर को आने वाली पेयजल लाइन को बने करीब 40 साल हो गए हैं। ऐसे में कई जगहों पर पाइप लीकेज कर रहे हैं, जिससे उनके आंगन, रास्ते और खेतों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
इधर राजकीय पॉलीटेक्निक के पास 40 साल पुरानी बिछाई पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त है, जिससे लीकेज के कारण लोगों के घरों में भरपूर पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल संस्थान से पुरानी लाइन को बदलने की मांग उठाई है।
नगर में लीकेज की समस्या के समाधान को लगातार प्रयास जारी हैं। कई जगह लीकेज रोकने के कार्य कर दिए गए हैं। जलनिगम भी कोलीढेक झील से नगर के लिए नई पाइप लाइन की सर्वे कर रहा है। जहां तक सुंई की बात है जिला योजना से बाग मंदिर के पास 10 से 12 पाइप बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है। पुराने और भवनों के नीचे दबे और लीकेज पाइप को बदला जाएगा। पॉलीटेक्निक के पास भी पुराने पाइपों को बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पवन बिष्ट, अभियंता जलसंस्थान लोहाघाट।