{"_id":"5c9fb71fbdec2214065a5d50","slug":"101553970975-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेटर संदीप ग्वालियर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेटर संदीप ग्वालियर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने को बनबसा का खिलाड़ी संदीप ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना हुआ। संदीप उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अजीत वाडेकर की स्मृति में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक होने वाली सुपर फोर दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। उत्तराखंड दिव्यांग टीम के सचिव प्रेम कुमार और संरक्षक राकेश जोशी ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि टीम में बनबसावासी संदीप का भी चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
टीम के कप्तान देहरादून के नवीन चौहान हैं। बताया गया कि चैंपियनशिप मुकाबला 20-20 ओवर का होगा। राज्य की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग को ग्वालियर रवाना हो गई है।