{"_id":"5c72d1d9bdec225eb27ab50f","slug":"101551028697-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलायंस क्लब की बनबसा शाखा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलायंस क्लब की बनबसा शाखा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर अश्वनी गुप्ता ने बनबसा एलायंस क्लब को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। शनिवार को दिल्ली साहिबाबाद स्थित एक होटल में आयोजित क्लब के इंटरनेशनल कार्यक्रम में बनबसा क्लब की सराहना की गई। क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर ने बनबसा क्लब की उपलब्धियों और क्लब द्वारा कराए गए जनहित और सहायतार्थ कार्यक्रमों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।
उन्होंने क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी और अरुण सोराड़ी को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। क्लब की इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के एलायंस क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी है। बता दें कि क्लब सदस्य अपने आर्थिक सहयोग से क्लब की गतिविधियों को संचालित करते चले आ रहे हैं।