फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कोलीढेक झील:भूमि समतलीकरण का काम शुरू

कोलीढेक झील:भूमि समतलीकरण का काम शुरू

Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोलीढेक झील:भूमि समतलीकरण का काम शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक में प्रस्तावित जलाशय (झील) निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। झील के लिए एप्रोच मार्ग बनने के बाद बैचिंग प्लांट के लिए भूमि समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। दो दिन के भीतर भूमि समतलीकरण कार्य पूरा होने के बाद बैचिंग प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। एक माह के भीतर झील निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की झील निर्माण की पहल के बाद शासन द्वारा पहले 10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी करने के बाद आठ करोड़ रुपये झील निर्माण के लिए अवमुक्त किए गए हैं। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित उप्रेती ने बताया कि सड़क मार्ग से झील स्थल के लिए करीब 300 मीटर एप्रोच रोड की कटिंग के बाद बैचिंग प्लांट के लिए जमीन समतलीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बताया कि बैचिंग प्लांट लगाने में तीन सप्ताह का समय लगेगा। उसके बाद झील निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। विभाग ने झील निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए थे, जिसमें डैम और रिंग रोड का निर्माण कार्य होगा। झील निर्माण के लिए 28.13 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। इसमें 21.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed