{"_id":"5bc620a5bdec22698d691663","slug":"101539711141-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला नाम:अब बांजगांव हुआ मारागांव ग्राम पंचायत का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला नाम:अब बांजगांव हुआ मारागांव ग्राम पंचायत का नाम
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत जिले की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन पूरा हो गया है। कोई भी नई ग्राम पंचायत नहीं बनी है। जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 313 ही रहेगी। अलबत्ता एक ग्राम पंचायत के नाम में बदलाव किया गया है। मारागांव का नाम बदलकर बांजगांव हो गया है। अंतिम प्रस्ताव का प्रकाशन कर पंचायतीराज निदेशालय भेज दिया गया है। 2019 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में इस ग्राम पंचायत का नाम यही रहेगा।
जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि पाटी विकासखंड की बांजगांव ग्राम पंचायत के नाम में बदलाव की वजह राजस्व गांव बांजगांव में सर्वाधिक आबादी का होना है। मारागांव के स्थान पर बांजगांव के नाम से अस्तित्व में आने वाली ग्राम पंचायत में राजस्व गांव बांजगांव में 198, मारागांव में 184, बयालबुंगा में 166, कटवालगांव में 125 और बंदरकडिया राजस्व गांव में 22 लोग रहते हैं।