{"_id":"5ba9225c867a557ed5717ddc","slug":"101537811036-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड के सीजीएम ने बांटे 56 लाख के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड के सीजीएम ने बांटे 56 लाख के ऋण
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक एसी श्रीवास्तव ने निधि संस्था द्वारा टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में गठित 88 स्वयं सहायता समूह को 56 लाख रुपये का ऋण बांटा। इस मौके पर बिचई में नाबार्ड के सहयोग से संचालित मत्स्य उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया गया।
टनकपुर, बनबसा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नाबार्ड, आरसेटी, निधि संस्था द्वारा स्वरोजगार की ओर उन्मुख करने को कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी की अध्यक्षता, विनोद पांडेय के संचालन में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडेय ने क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों की जानकारियां दी।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर ने चंपावत जिले में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने बताया कि टनकपुर-बनबसा की बैंक शाखाओं में क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के 225 खाते खोले गए। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। वहां जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्रामप्रधान किरन देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, दीपा बिष्ट, गंगा गुरुंग, नीतू गोस्वामी, सुनीता मुरारी, कमला महर, गंगा चंद, रीनू आदि मौजूद थीं।