{"_id":"5b09b0a54f1c1b986e8b4e25","slug":"101527361701-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों की पानी की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों की पानी की सप्लाई बंद
Updated Sun, 27 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। तहसील के कालूखाड़, मैरोली, दिखोलज को पानी की आपूर्ति करने वाली योजना शुक्रवार देर शाम टूट गई है। इस कारण क्षेत्र की दो हजार से अधिक आबादी को शनिवार पानी नहीं मिल पाया। पानी न मिलने से इन गांवों के लोग दिनभर परेशान रहे। क्षेत्र में पानी की अन्य योजना न होने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी के मौसम होने से इन गांवों के सभी स्रोत सूख चुके हैं। गांव के संरपंच महेश कलखुड़िया ने कहा कि गांव में कई पुराने स्रोत टूटे हुए हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की है पेयजल योजना में पुराने स्रोतों को जोड़ा जाए। उधर, जल संस्थान के लाइनमैन जगदीश चंद्र कलखुड़िया गांव को पानी के सप्लाई करने वाले स्रोत सिद्ध नरसिंह खोले के पास टूटी लाईन की मरम्मत कर रहे हैं।