{"_id":"5af332044f1c1b54098b8fc6","slug":"101525887492-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
Updated Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां शिक्षा सभागार में हुई चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की आपात बैठक में जीआईसी टनकपुर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केदार दत्त पर महासंघ के जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता का आरोप लगाया गया। महासंघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के भीतर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
ईश्वरी दत्त गहतोड़ी की अध्यक्षता और महामंत्री कमल सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि टनकपुर जीआईसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केदार दत्त जोशी ने महासंघ जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई है। इस संबंध में पूर्व में भी महासंघ की ओर से जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और प्राथमिकी की आख्या जांच के रूप में डीएम और सीईओ को भी सौंपी गई। चेतावनी दी गई एक सप्ताह के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो महासंघ आंदोलन शुरू कर देगा। बैठक करने और डीएम तथा सीईओ को ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश चंद्र, कैलाश सिंह, दीवान मेहता, गणेश लाल वर्मा, दिनेश चंद्र, केशर सिंह, घनश्याम भट्ट, केशव राम आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।
आरोप को बेबुनियाद बताया
चंपावत। टनकपुर जीआईसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केदार दत्त का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप सरासर गलत है। कर्मचारी को काम करने के लिए कहा गया तो अभद्रता का आरोप लगा दिया।