फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीमांत मंच गांव में बनेगा ईको विलेज टूरिज्म हब

सीमांत मंच गांव में बनेगा ईको विलेज टूरिज्म हब

Fri, 30 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीमांत मंच गांव में बनेगा ईको विलेज टूरिज्म हब

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत मंच गांव को ईको विलेज टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत गांव के पाथर (स्लेट) वाले मकानों का पर्यटकों के होम स्टे के लिए संरक्षण किया जाएगा। इसके अलावा गांव को सूचना तकनीक (आईटी) हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए जंगल सफारी की शुरूआत की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सीमांत क्षेत्र की लोक कला, संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत मंच गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीमांत क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को इंटरनेट के माध्यम से प्रचारित कर पर्यटकों को यहां होम स्टे की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गांव को ईको विलेज टूरिज्म हब को विकसित करने में स्वच्छ भारत अभियान के सहयोग से ठोस द्रव अवशिष्ट प्रबंधन लागू किया जाएगा। पर्यटकों को लाने ले जाने, स्थलों के भ्रमण के लिए जंगल सफारी की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन



डीपीआरओ को बनाया गया नोडल अधिकारी
चंपावत। सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया कि सीमांत मंच गांव को ईको विलेज टूरिज्म हब बनाने की योजना के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुरेश बैनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें गांव का सर्वे कर वहां की मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को दूर करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed