फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लावारिस पशुओं को गोसदन पहुंचाएगी पालिका

लावारिस पशुओं को गोसदन पहुंचाएगी पालिका

Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को गोसदन पहुंचाएगी पालिका
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में घूम रहे लावारिस पशुओं को पालिका गोसदन पहुंचाएगी। साथ ही नगर में जगह-जगह खड़े खतरनाक पेड़ों का भी कटान कराया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को मोहल्ला स्वच्छता समितियों का मानदेय साढ़े चार हजार से बढ़ाकर सात हजार रुपये करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता एवं ईओ जयवीर सिंह राठी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम मां पूर्णागिरि मेले के पड़ाव स्थलों की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा सर्वसम्मति से शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़कर पंजीकृत गोसदन पहुंचाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों का पातन एवं लॉपिंग कराने, स्वच्छता कर्मियों के छह सूत्री मांग पर विचार-विमर्श कर पालिका के नियमित, ठेका, मोहल्ला स्वच्छता कर्मियों को 2017-18 की ठंडी एवं गर्म वर्दी देने, एसीपी का बकाया भुगतान बजट उपलब्ध होने पर करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच करीब दर्जनभर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए हैं। बैठक में सभासद देवेंद्र सिंह, पूजा निषाद, हसीब अहमद, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल, मुकेश साहू, शोभा देवी, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed