{"_id":"5ab295a84f1c1bbf758b6abd","slug":"101521653160-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुई खैसकांडे में तेंदुए का आतंक, पांच मवेशियों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुई खैसकांडे में तेंदुए का आतंक, पांच मवेशियों को मारा
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगे सुई खैसकांडे गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इस गांव में तेंदुआ पिछले पांच दिन में पांच मवेशियों को मार चुका है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, ग्रामीणों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार देर शाम को तेंदुए ने कैलाश जोशी की दुधारू गाय को मार डाला। इससे पहले तेंदुआ गिरीश चंद्र पुजारी की बछिया समेत तीन पशुओं को मार चुका है। प्रधान अमिता चौबे, भुवन चौबे, नवीन चंद्र, जगदीश चौबे, रीतू जोशी, कलावती देवी वन विभाग से प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर रेंजर दीप जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया है।