फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बिजली जाने पर ठप हो जाती हैं बीएसएनएल की सेवाएं

बिजली जाने पर ठप हो जाती हैं बीएसएनएल की सेवाएं

Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली जाने पर ठप हो जाती हैं बीएसएनएल की सेवाएं
पाटी (चंपावत)। पाटी में बीएसएनएल की सेवाएं लड़खड़ाने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सचेंज में लगी बैटरियों पुरानी होने के चलते उनका बैकअप बहुत कम हो गया है, जो मुश्किल से 15-20 मिनट ही बैकअप दे पाती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग से एक्सचेंज में नई बैटरियां लगाने की मांग की है। सुरेंद्र राज, दीपक जोशी, सुरेश चंद्र, दीपक सोराड़ी, गोपेश चंद्र, आनंद जोशी, कमलेश चौहान आदि का कहना है कि पाटी में आए दिनों बीएसएनएल की सेवा ठप पड़ जाती है। सबसे अधिक दिक्कतें बिजली न आने पर होती है।
विज्ञापन


यहां के एक्सचेंज में लगी बैटरियां बिजली आने के बाद आधा घंटा भी एक्सचेंज के लोड को सहन नहीं कर पाती। पाटी में तहसील, ब्लॉक, बीआरसी, पुलिस थाना, स्वास्थ केंद्र के साथ-साथ निजी प्रतिष्ठानों में बीएसएनएल के कनेक्शन हैं। लोगों का कहना है कि करीब तीन साल पहले भी यहां के एक्सचेंज में बैटरियां खराब होने के कारण एक्सचेंज ठप पड़ गया था।
विज्ञापन


लोगों के आंदोलन के बाद विभाग ने बैटरियां बदली थी, लेकिन अब यह बैटरियां खराब हैं। यहां पर बीएसएनएल की 3जी सेवा का भी हाल कुछ अच्छा नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि 3जी टावर के पास जाने पर ही वह मोबाइल में इंटरनेट का प्रयोग कर पा रहे हैं। इधर अवर दूरसंचार अभियंता गौरव कन्याल ने बताया कि विभाग से दो सैट बैटरी के मांग की गई है। बैटरियां उपलब्ध होने पर लगा दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed