{"_id":"5a4fb6914f1c1b4b198b5181","slug":"101515173521-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन विकास संस्था चल्थी ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन विकास संस्था चल्थी ने चलाया अभियान
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चल्थी में स्थित हिमालयन विकास संस्था की ओर से एक अभियान चलाकर महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया। संस्था के कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में सिलाड़, दियूरी, झालाकुड़ी ग्राम पंचायत की गरीब महिलाओं में से 12 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।
खंड विकास अधिकारी बीएस खाती ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाना है। ताकि महिलाओं की आजीविका के साधनों को बढ़ाया जा सके। पहले चरण में गरीब परिवारों की महिलाओं को समूहों के माध्यम से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सिलाड़ के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह की अध्यक्षता और दियूरी के प्रधान भरत राम के संचालन में हुई बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एलएल वर्मा, हिमालयन संस्था के डीएस नयाल, मोहन सिंह बिष्ट ने एनआरएलएम योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।