{"_id":"5a37fe594f1c1b6a678c29f0","slug":"101513619033-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्तिया के छात्र हिमांशु सिंह शेखू ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत कर विद्यालय व क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर हिमांशु का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राज्य की टीम में हुआ है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलंगाना (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक केएन जोशी ने बताया कि कक्षा सात के छात्र हिमांशु ने नैनीताल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बस्तिया गांव निवासी इस छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक केआर विश्वकर्मा, विद्यालय के सभी शिक्षकों, विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद आदि ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।