{"_id":"5a3162284f1c1b59678c1ebf","slug":"101513185832-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने को लेकर हयात 20 से करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने को लेकर हयात 20 से करेंगे अनशन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पाटी विकासखंड की चिलनियां ग्राम पंचायत के सिमलखेत तोक में अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हयात सिंह अधिकारी 20 दिसंबर से जिला कार्यालय में आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस संबंध में उन्होंने एक बार फिर डीएम को ज्ञापन सौंप कर अवैध खनन पर रोक लगाने तथा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि वह इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ तहसील दिवस में उठा चुके हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है सिमलखेत तोक के पनार नदी से खनन माफियाओं द्वारा पुलिस से मिलीभगत कर रेता बजरी का अवैध धंधा जोरों पर किया जा रहा है। यही नहीं रेता बजरी खुदान करने से मोटर पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। वह कई बार इस मामले को डीएम, एसडीएम के समक्ष उठा चुके हैं। अब उनके पास आमरण अनशन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।