{"_id":"5a05df5c4f1c1b86698ba9d7","slug":"101510334300-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में बैठे चेतराम का मेडिकल चैकअप कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने में बैठे चेतराम का मेडिकल चैकअप कराया
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। तीन सूत्री मांगों को लेकर बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे गंगनौला के श्रमिक चेतराम का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को धरने पर बैठे चेतराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ.आरपी खंडूरी ने चेतराम का परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि परीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया। जिसके बाद चेतराम वापस कलक्ट्रेट परिसर पहुंच कर धरने में बैठ गए। बताते चलें कि वर्ष 1996 में निर्माणाधीन लोहाघाट डिग्री कालेज की छत से गिरकर चोटिल हुए श्रमिक चेतराम तब से ही अपने इलाज में आए खर्च के भुगतान की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। वर्तमान में वह उद्यान विभाग से संविदा से निकाले गए अपने पुत्र की संविदा बहाली, अपने इलाज के आए खर्च के भुगतान और किसान कर्ज की माफी की लेकर एक सप्ताह पूर्व से धरने में बैठे हैं।