{"_id":"59b184294f1c1bf77f8b4d44","slug":"101504805929-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव फिर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव फिर स्थगित
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के पंजीकरण के नवीनीकरण के अड़ंगे से एक फिर एसोसिएशन के चुनाव स्थगित हो गए हैं। एसोसिएशन के संरक्षक मंडल एवं टैक्सी मालिकों ने यूनियन पंजीकरण का नवीनीकरण किए जाने तक चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नवीनीकरण किए जाने तक अब पंजीकरण में दर्ज अंतिम कार्यकारिणी ही नए चुनाव होने तक यूनियन का संचालन करेगी। यूनियन से जुड़े टैक्सी मालिक नारायण सिंह गैंड़ा ने तहसीलदार को सौंपे पत्र में कहा कि यूनियन संरक्षक मंडल एवं टैक्सी मालिकों की पूर्व में हुई बैठक में 11 सितंबर को चुनाव की तिथि घोषित की गई थी, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय में करीब दस साल पहले से एसोसिएशन का नवीनीकरण न होने से चुनाव दोबारा से स्थगित कर दिए गए हैं। संरक्षक मंडल ने तय किया कि पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। तब तक यूनियन का संचालन पंजीकरण में दर्ज अंतिम कार्यकारिणी द्वारा ही किया जाएगा।