{"_id":"59ad95404f1c1b14278b5206","slug":"101504548160-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के भीतर दें वर्षा से हुए नुकसान का आंकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के भीतर दें वर्षा से हुए नुकसान का आंकलन
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने वर्षा से हुए सरकारी परिसंपत्तियों के नुकसान के आकलन की जानकारी एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में वर्षाकाल में अब तक हुई परिसंपत्तियों के नुकसान के संबंध में बैठक में उन्होंने वर्षा से बंद सड़कों को खोलने में लगाई गई मशीनरी के बिल प्रस्तुत न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि, पीएमजीएसवाई आदि विभागीय अधिकारियों को सात सितंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होगा, उनको इस वर्ष हुए नुकसान में राशि उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जिस नुकसान की सूचना आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में अंकित कराई गई होगी उसी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक नुकसान का आकलन प्रस्तुत नहीं किया है वे तत्काल नुकसान का आकलन प्रस्तुत करें। उन्होंने जिलों में सड़कों के कई दिनों तक बंद रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सड़कों पर आवागमन सुचारु करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र एवं अति आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता में रखें। बैठक में सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, लोनिवि ईई डीडी भट्ट, बीसी पंत, लघु सिंचाई के ईई प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, एनसी पांडे आदि विभागीय अधिकारी थे।