{"_id":"59e4f0514f1c1b59678b6459","slug":"10-samples-of-food-items-sent-for-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए भेजे
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में मिठाई की दुकान की चेकिंग करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, राईआगर, थल, डीडीहाट, ओगला में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजे। फल और सब्जी की दुकानों से सड़ीगली सामग्री को नष्ट किया गया। ज्यादा रंग वाली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। अचानक चेकिंग अभियान चलने से व्यापारियों में खलबली मची रही।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार नमूने मिठाई के, दो मसालों के, एक नमकीन, एक चाय, एक तेल और एक घी का लिया गया। यह सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज दिए गए हैं। यदि जांच में यह सामग्री मानकों के अनुसार नहीं मिली तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वह मानकों के अनुसार ही खाद्य सामग्री की बिक्री करें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, कृष्ण कुमार भी शामिल थे। इसके साथ साथ वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। मैदानी शहरों से नकली मावा आने की आशंका को देखते हुए यह चेकिंग की जा रही है।