फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   10 percent passengers are carrying on their work for three days after eating fruits

Champawat News: 10 प्रतिशत यात्री फल खाकर तीन दिन से चला रहे काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 percent passengers are carrying on their work for three days after eating fruits
चंपावत  नगर पालिका के रैन बसेरे में यात्रियों को फल बाटते भाजपा नेता। संवाद 
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण चंपावत नगर पालिका रैन बसेरे में फंसे 170 यात्रियों को घर जाने का इंतजार है। इसमें 10 फीसदी यात्री पारिवारिक कारणों से फल खाकर काम चला रहे हैं। अधिकतर लोग दिल्ली, हरियाणा सहित यूपी के कई स्थानों से पिथौरागढ़ जाने के लिए आए हुए थे लेकिन सड़क मार्ग बंद होने से तीन दिन से चंपावत में फंसे हुए हैं। कुछ यात्री दिल्ली, महाराष्ट्र से सप्ताह की छुट्टी लेकर पिथौरागढ़ जा रहे थे लेकिन अब छुट्टी पूरे होने का समय आ गया है। भुवन चंद भट्ट और प्रकाश जोशी, महाराष्ट्र से अर्जुन कुमार एक सप्ताह की छुट्टी लेकर दिल्ली से पिथौरागढ़ घर के लिए आए हुए थे लेकिन उनको क्या पता घर पहुंचे से पहले ही छुट्टी पूरी हो जाएगी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से सभी फंसे यात्रियों के खाने और अन्य प्रकार की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

----
लोग कर रहे हैं मदद
चंपावत। गोरलचौड़ स्थित पालिका के रैन बसेरे में ठहरे यात्रियों की मदद के लिए आगे आए भाजपा नेता सूरज प्रहरी ने यात्रियों से मुलाकात कर हाल चाल जाना और एसडीएम सौरभ असवाल से फोन पर बात कर यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने का अनुरोध किया। शनिवार को गोरलचौड़ स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे में पहुंच कर यात्रियों को केले और बिस्कुट बांटे। साथ ही सभी से सड़क मार्ग खुलने तक वहीं रहने के लिए कहा। कोई भी परेशानी होने पर जानकारी देने के लिए कहा। जिला मुख्यालय में फंसे 133 यात्रियों का हाल चाल जाना। इस दौरान प्रदीप भट्ट, गोपाल नाथ आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed