फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth shot dead, seven people nominated.

युवक की गोली मारकर हत्या, सात लोग नामजद

Mon, 30 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 30 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, seven people nominated.
बंदूक

जंगल में शिकार के लिए गए पगना गांव के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग भी युवक के साथ शिकार के लिए जंगल गए थे। घटना में गैर लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया गया है, जो घटनास्थल से गायब मिली है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के मुताबिक घटना 28 जनवरी की है। निजमुला घाटी के पगना गांव निवासी दुलपी लाल का पुत्र वीरेंद्र लाल (27 वर्ष) आठ अन्य ग्रामीणों के साथ शिकार के लिए गांव से करीब दस किमी दूर जंगल में गया था। इसी दौरान वीरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। देर शाम तक जब वीरेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने जंगल में उसकी ढूंढ खोज शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वीरेंद्र का शव जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन


ग्राम प्रहरी भगत सिंह ने 29 जनवरी को सुबह नौ बजे क्षेत्रीय पटवारी प्रेम प्रकाश को फोन पर घटना की सूचना दी। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद राजस्व पुलिस ने सोमवार को मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद ग्रामीणों में मोहन सिंह पुत्र प्रताप सिंह, कर्ण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, भीम सिंह पुत्र मंगल सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह, मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह, दीपक सिंह पुत्र शराद सिंह सभी पगना गांव निवासी और जोशीमठ के करछौं गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र भवान सिंह शामिल हैं।


पटवारी प्रेम प्रकाश का कहना है कि वीरेंद्र के सीने में गोली लगी थी। घटना में गैरलाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। पगना गांव में तीन लाइसेंसी बंदूकें हैं, जिन्हें आदर्श आचार संहिता के तहत जमा करवाया जा चुका है। इससे साफ है कि शिकार के लिये प्रयुक्त की गई बंदूक अवैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed