फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth dies after falling into a gorge while going to repair a drinking water pipeline.

Chamoli News: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत

Sun, 11 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into a gorge while going to repair a drinking water pipeline.
फोटो
विज्ञापन

बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी पेयजल लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। पेयजल लाइन की मरम्मत करने जंगल गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि बरसात के कारण प्राणमति गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के लोग लाइन की मरम्मत करने के लिए करीब आठ किमी दूर उडियारी तोक में गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन की मरम्मत के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से खीम सिंह (33) का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई गहरी होने के कारण साथी उसे निकाल नहीं पाए। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव खाई से बाहर निकाला गया। करीब आठ किमी पैदल चलकर शव सितेल तक लाया गया। इसके बाद शव सीएचसी नंदानगर और फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed