{"_id":"662e415f128c3d8c600ba2e6","slug":"young-man-setting-fire-in-forest-arrested-sent-to-jail-gopeshwar-news-c-49-1-sdrn1009-107536-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जंगल में आग लगाता युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जंगल में आग लगाता युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
Sun, 28 Apr 2024 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली के समीप भीमतला गांव के चीड़ के जंगल में लगी आग। संवाद
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के ईडा बीट के जंगल में आग लगाते हुए वन कर्मियों ने एक युवक को दबोच लिया। वन कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर युवक को पौड़ी जेल भेज दिया गया।
कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि वन कर्मी ईडा बीट के कक्ष संख्या-3 सतीखाल के जंगल में शनिवार शाम को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बकरी चराने आया युवक जंगल में आग लगाता दिखा जिसे वन कर्मियों ने दबोच लिया। वन कर्मी आरोपी युवक मनमोहन सिंह नेगी निवासी लालपुर काे गिरफ्तार कर रेंज कार्यालय लाए। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया। संवाद
सिरो सिणजी जंगल का आधे से अधिक हिस्सा जला
गोपेश्वर। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से मात्र 10 किमी की दूरी पर स्थित सिरो सिणजी के जंगल में शनिवार से आग लगी हुई है। आग से जंगल का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका है लेकिन आग इतनी विकराल है कि वन विभाग इसे अभी तक बुझा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को यहां चीड़ के जंगल में आग भड़क गई थी जो धीरे-धीरे पूरे जंगल में फैल गई। कुछ देर बाद चीड़ के पिरुल से फैलती हुई आग गोपेश्वर-पोखरी सड़क के ऊपर क्षेत्र तक तक पहुंच गई। हालांकि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन आग इतनी विकराल है कि बुझाई नहीं जा सकी है। रविवार को भी पूरे दिन जंगल जलता रहा।