{"_id":"67b32bc968370695760137ef","slug":"you-will-learn-the-intricacies-of-mathematics-in-an-easy-and-interesting-way-with-abacus-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112625-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अबेकस से आसानी और रुचिकर तरीके से सीखेंगे गणित की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अबेकस से आसानी और रुचिकर तरीके से सीखेंगे गणित की बारीकियां
Mon, 17 Feb 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
डायट ने 46 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
89 विद्यालयों के 3299 छात्र-छात्राएं अबेकस से सीखेंगे गणित
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के 89 विद्यालयों में अबेकस के माध्यम से छात्र-छात्राएं गणित की बारीकियां सीख सकेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट ने 46 शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया है। इस विधि से 3,299 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण में समन्वयक गोपाल प्रसाद कपरूवाण ने बताया कि सत्र 2024-25 में 90 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा जाना था जिसमें 89 विद्यालय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ गए हैं। समग्र शिक्षा उत्तराखंड की ओर से इन 89 विद्यालयों को कुल 1420 अबेकस व 89 मास्टर अबेकस प्रदान किए हैं। शिक्षिका मंजू पांगती ने बताया कि प्रारंभिक गणित में संख्याओं और उस पर संक्रियाओं की समझ को विकसित करने के लिए अबेकस लाभकारी होगा। समन्वयक गोपाल प्रसाद कपरूवाण ने बताया कि गणित को अबेकस के माध्यम से रुचिकर बनाया जा रहा है। अबेकस एक टूल है जिससे गणितीय संक्रियाओं को शुद्धता व शीघ्रता से किया जा सकता है। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य लखपत सिंह बर्त्वाल ने बताया कि शोध बताते हैं कि अबेकस की ओर से मस्तिष्क के दाएं और बाएं दोनों भागों को सक्रिय किया जा सकता है। साथ ही सबसे तेज विकास की उम्र में अबेकस की सहायता से सिखाने से उनकी स्मृति, गति व शुद्धता से गणितीय कार्य करने में दक्ष कर सकते हैं।