फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Yogacharya Pradeep doing online yoga exercises for Raipur University students

रायपुर विवि के छात्रों को ऑनलाइन योगाभ्यास करा रहे योगाचार्य प्रदीप

Wed, 26 May 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Yogacharya Pradeep doing online yoga exercises for Raipur University students
चमोली जिले के योगाचार्य प्रदीप थपलियाल इन दिनों श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करा रहे हैं। यह आयोजन एक घंटे तक ऑनलाइन हो रहा है। कई स्थानीय लोगों को भी योगाचार्य प्रदीप की ओर से ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जा रहा है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगाभ्यास को भी कारगर माना जा रहा है। योगाचार्य प्रदीप थपलियाल ने बताया कि रायपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर सुबह छह से सात बजे तक छात्र-छात्राओं को योग के 12 अभ्यास कराए जा रहे हैं। इनमें ताड़कासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, गरुड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, मर्कटासन प्रमुख रूप से सिखाए जा रहे हैं। योगाभ्यास कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डा. केवल चक्रधारी के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed