फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   X-rays are not being done in the district hospital for three days, patients are returning

Chamoli News: जिला अस्पताल में तीन दिन से नहीं हो रहे एक्सरे, लौट रहे मरीज

Tue, 28 Nov 2023 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Nov 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
X-rays are not being done in the district hospital for three days, patients are returning
फोटो
विज्ञापन

मशीन पड़ी खराब, मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले तीन दिनों से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी है जिससे यहां आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में वह महंगे दामों पर निजी अस्पतालों में एक्सरे कराने के लिए मजबूर हैं।

जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन अक्सर खराब रहती है जबकि प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 150 मरीज हड्डी रोग से संबंधित पहुंचते हैं। डॉक्टर उन्हें एक्सरे कराने के लिए कहते हैं, लेकिन अस्पताल में एक्सरे मशीन ठप पड़ी है। अस्पताल में पहुंचे नंदानगर के महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दो दिन से एक्सरे के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं लेकिन एक्सरे नहीं हो रहा है। अब मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाकर एक्सरे करवाना पड़ेगा। इधर, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि एक्सरे मशीन की मोटर खराब हो गई है। तकनीशियन को बुलाया गया है। जल्द मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed