फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   World's highest adventure park

Chamoli News: देश के प्रथम गांव माणा में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा एडवेंचर पार्कफोटो

Sun, 28 May 2023 12:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
World's highest adventure park
देश के प्रथम गांव माणा में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा एडवेंचर पार्क 19000 फीट की ऊंचाई पर धार्मिक आस्था के साथ ही साहसिक पर्यटन का मजा भी ले सकेंगे तीर्थयात्री और पर्यटक प्रमोद सेमवाल गोपेश्वर। देश के प्रथम सरहदी गांव माणा में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर पार्क स्थापित किया गया है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा एडवेंचर पार्क है। बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही तीर्थयात्री और पर्यटक इस एडवेंचर पार्क में साहसिक पर्यटन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। माणा गांव समुद्र तल से 19000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटन स्थल माणा में भीम पुल, सरस्वती नदी, व्यास गुफा के साथ ही सतोपंथ ट्रेक स्थित है। इस पर्यटन क्षेत्र के साथ एक एडवेंचर पार्क भी जुड़ गया है। जहां पर्यटक साहसिक खेलों का मजा ले सकेंगे। बदरीनाथ क्षेत्र अभी तक सिर्फ आस्था का केंद्र था, लेकिन अब यहां तीर्थयात्री साहसिक रोमांच का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इस एडवेंटर पार्क को स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किया गया है। माणा एडवेंटचर पार्क के निदेशक अंशुमन बिष्ट ने बताया कि पर्यटन ग्राम माणा में पर्यटन गतिविधियां न होने के कारण तीर्थयात्री और पर्यटक यहां कुछ देर ठहरने के बाद वापस लौट जाते थे। अब यहां साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर पार्क स्थापित किया गया है। पर्यटक और तीर्थयात्री इसका लुत्फ उठाने के लिए पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि माणा में इस तरह की एडवेंचर एक्टिविटी शुरू करने का उद्देश्य यह है कि देश-विदेश से प्रतिवर्ष लाखों तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और माणा गांव पहुंचते हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ ही श्रद्धालु एडवेंचर का रोमांच भी ले सकेंगे। इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। एडवेंचर पार्क में प्रवेश के लिए 400 रुपये शुल्क रखा गया है। जोशीमठ में पर्यटन कारोबार से जुडे़ संजय कुंवर ने बताया कि पर्यटक व श्रद्धालु एडवेंचर पार्क का मजा लेने पहुंच रहे हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। लिहाजा सरकारी स्तर पर भी यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed