फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   World Heritage Ramman will be staged on 25th

Chamoli News: 25 को होगा विश्व धरोहर रम्माण का मंचन

Sat, 13 Apr 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 13 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
World Heritage Ramman will be staged on 25th
फोटो
विज्ञापन


बैसाखी पर पुरोहितों ने पंचांग गणना के अनुसार निकाली तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेले का आयोजन 25 अप्रैल को सलूड़ डुंग्रा गांव में होगा। शनिवार को बैसाखी पर्व पर क्षेत्रपाल देवता के मंदिर में विधि-विधान के साथ पंचायती पुरोहितों ने रम्माण मंचन के मुख्य आयोजन की तिथि की घोषणा की।

जोशीमठ ब्लॉक के सलूड़ डुंग्रा में हर साल होने वाले रम्माण की तिथि शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्धारित की गई। परंपरानुसार बैसाखी पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजे डुंग्रा गांव से ढोल दमाऊं के साथ भूम्याल क्षेत्रपाल देवता के निशाणों को सलूड़ गांव लाया गया। इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ जिसके बाद रम्माण के मुख्य आयोजन की तिथि घोषित की गई। रम्माण मेले के संयोजक डॉ. कुशल भंडारी ने बताया कि रम्माण का मंचन 25 अप्रैल को होगा। 15 से 24 अप्रैल तक तक क्षेत्रपाल देवता सलूड़-डुंग्रा गांव के भ्रमण पर रहेंगे और 25 की रात को मंदिर में मुखौटा नृत्य होगा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शरत सिंह बागड़ी, भरत सिंह पंवार, रणवीर सिंह, प्रदीप, रघुवीर नेगी, पंकज बैंजवाल, लक्ष्मण सुंदरियाल, देवता के अवतारी पुरुष दलबीर सिंह, पूर्णानंद सती, रघुनाथ सिंह और विकेश कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed