{"_id":"6050df908ebc3ec4487add49","slug":"work-in-banks-stalled-people-returned-unscathed-karnpryag-news-drn3738518184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में काम ठप, बैरंग लौटे लोग, पौड़ी जिले में 40 करोड़ का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में काम ठप, बैरंग लौटे लोग, पौड़ी जिले में 40 करोड़ का कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों एसबीई, पीएनबी आदि के कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे जिससे बैंकों में ताले लटके रहे। कई लोगों को बैंकों में हड़ताल की जानकारी नहीं होने पर उन्हें बैंक पहुंचने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। पौड़ी जिले में 40 करोड़ और चमोली जिले के सभी बैंकों में लेन देन प्रभावित हुआ।
चमोली जिले के अंतर्गत पोखरी, नंदप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित अन्य ग्रामीण और कस्बों की शाखाओं में दो दिन तक ताले लटके रहे। वहीं देवाल, थराली, नारायणबगड़, सिमली, लंगासू में भी बैंक बंद रहे। हड़ताल की जानकारी न होने पर बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। सभी जगह एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पौड़ी में भी सभी सरकारी बैंकों मेें काम बंद रहा। पौड़ी जिले में हड़ताल से करीब 40 करोड़ का कामकाज प्रभावित रहा। लगातार चार दिनों से बैंक बंद होने से पौड़ी जिले के सतपुली, पाबौ, धुमाकोट, नैनीडांडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण परेशान रहे। लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया ने बताया कि हड़ताल से करीब 40 करोड़ का कामकाज प्रभावित रहा।
टिहरी : 78 राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में काम बंद
नई टिहरी। बैंकों में हड़ताल के कारण लोगों को लेन देन के लिए दर-दर भटकना पड़ा। हड़ताल की जानकारी न होने पर कई लोगों को बैंक पहुंचकर बैरंग लौटना पड़ा। जिले की सभी 78 राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल ने बताया कि दो दिन हड़ताल के कारण जिलेभर में बैंक का लगभग चार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग : 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत जिले में संचालित 20 से अधिक राष्ट्रीकृत बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। जिले में सभी शाखाओं को लगभग 50 से 60 करोड़ का नुकसान हुआ है। नगर व कस्बों में बैंकों के एटीएम में भी धनराशि नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के कारण जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, मयाली, जखोली, खांकरा, घेंघडख़ाल, सतेराखाल व चोपता में संचालित एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई, केनरा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवर्सिज बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। जिला लीड बैंक अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जिले में सभी शाखाओं को लगभग 50 से 60 करोड़ का नुकसान हुआ है। संवाद