फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women's match held in Mundoli, hit a lot of fours and sixes

Chamoli News: मुंदोली में हुआ महिला मैच, खूब लगाए चौके-छक्के

Wed, 07 Feb 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Feb 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Women's match held in Mundoli, hit a lot of fours and sixes
देवाल के मुंदोली में क्रिकेट खेलती महिला खिलाडी। स्रोत- जागरूक पाठक
खेल मैदान में हुआ आयोजन, टीम-ए ने जीता मैच
विज्ञापन

टीम-ए की अंजू ने शानदार बल्लेबाजी कर बनाए 20 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मुंदोली के तालकटोरा स्टेडियम (खेल मैदान) में महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और जमकर चौके-छक्के लगाए। बुधवार को मुंदोली राइडर्स क्लब की ए और बी टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें टीम-ए ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। टीम-ए की अंजू ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 रन बनाए जबकि टीम-बी की ममता ने 15 रन बनाए। क्षेत्र में पहली बार क्रिकेट खेल रही किशोरियों और महिलाओं का स्थानीय लोगों ने हौसला बढ़ाया।

टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 52 रन बनाए। वहीं टीम-ए ने सात ओवरों में लक्ष्य पूरा कर लिया और मैच जीत लिया। टीम-ए की कप्तानी अंजू ने की और टीम में अंजलि, कलावती, लक्ष्मी, भावना, अनुष्का, कोमल, अश्वरिया, रवीना शामिल रहीं। जबकि टीम-बी की कप्तानी मीनाक्षी ने की और इसमें आरती, आसू, जानवी, हिमानी, रजनी, ममता, खुशबू, निहा, तानिया शामिल रहीं। मैच में 15 से लेकर 30 वर्ष तक की किशोरियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। स्थानीय लोगाें ने कहा कि यह मैच पहाड़ी क्षेत्र में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed