फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women will be supported by 'Sakhi'

‘सखी’ बनेगी महिलाओं का सहारा

Mon, 04 Nov 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Women will be supported by 'Sakhi'
किसी भी स्तर पर और किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ सहारा बनेगा। यहां पीड़ित महिलाओं को हर तरह की मदद मिलेगी और रहने व खाने की व्यवस्था भी होगा। सोमवार को चमोली जिले में वन स्टॉप सेंटर का डीएम एस स्वाति भदौरिया और सीडीओ हंसादत्त पांडे ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थायी भवन बनने तक यह सेंटर विकास भवन के निकट लोनिवि के पूल्ड आवास में संचालित होता रहेगा।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित केंद्र पोषित ‘वन स्टॉप सेंटर’ योजना के तहत किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां महिला को पांच दिनों तक आश्रय दिया जाएगा। पांच बेड वाले इस सेंटर का नाम ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर रखा गया है। यहां पर निशुल्क भोजन व रहने की व्यवस्था है। सेंटर में पर्याप्त स्टाफ तैनात रहेगा। इस सेंटर की नियमित मॉनीटरिंग के लिए उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सेंटर के भवन निर्माण के लिए गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर जगह चिह्नित हो चुकी है, शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed