Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BKTC President Hemant Dwivedi sought the blessings of the Shankaracharya.

Chamoli News: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लिया शंकराचार्य का आशीर्वाद

Mon, 16 Nov 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
BKTC President Hemant Dwivedi sought the blessings of the Shankaracharya.
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने टैक्सी स्टैंड स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने शंकराचार्य को इस वर्ष संपन्न हुई चारधाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार्यों और संतों की कृपा से यात्रा का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सका। शंकराचार्य ने यात्रा के सफल संचालन पर प्रसन्नता जताई और बीकेटीसी अध्यक्ष को जन्मदिन पर शुभाशीष दिया। उन्होंने सरकार को भी सफल यात्रा संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान हुई दो-तीन घटनाओं का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य ने मंदिर समिति को गंभीरता से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अभी से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। वहीं कपाट बंद होने और अपने जन्मदिन के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धाम में भंडारे का आयोजन किया।

भगवान बदरीनाथ के घृत कंबल के लिए अर्पित किया 21 किलो घी
बदरीनाथ। शीतकाल के लिए बदरीनाथ की प्रतिमा पर ओढ़ाए जाने वाले घृत कंबल के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से बदरी गाय का 21 किलोग्राम घी मंदिर समिति को सौंपा गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के अवलोकन के बाद वरिष्ठ ब्रह्मचारी सहजानंद ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण को घी सौंपा। गोभक्तों के सामूहिक प्रयास से तैयार यह घी पिछले चार वर्षों से ज्योतिर्मठ की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरि महाराज ने बताया कि कपाट बंद होने से पूर्व भगवान बदरीविशाल के श्रीविग्रह को घी और कंबल ओढ़ाया जाएगा। माणा गांव की कुंवारी कन्याएं विशेष ऊन से कंबल तैयार करती हैं। यह परंपरा भगवान के विग्रह को शीतकाल में ठंड से सुरक्षित रखने के लिए निभाई जाती है। इस दौरान शारदानंद ब्रह्मचारी, तीर्थानंद ब्रह्मचारी, कमलेश भारद्वाज और खेमराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
23.39 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुई। बदरीविशाल के दर्शन के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड 23 लाख 39 हजार 722 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को यात्रा से 55 करोड़ 84 लाख 36 हजार 279 रुपये की रिकॉर्ड आय प्राप्त हुई है। मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंंह रांगड़ ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और यात्रा से प्राप्त आय दोनों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने से यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed