Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A commitment to take public welfare schemes to every village

Chamoli News: जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

Mon, 16 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
A commitment to take public welfare schemes to every village
फोटो
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत तीन शक्ति केंद्रों में हुई बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र लस्यारी, दुर्मी और गौणा में बैठकें आयोजित की गईं। इनमें राज्य निर्माण के संघर्ष, औद्योगिक विकास और केंद्र एवं सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रदेश के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लखपति दीदी, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास और गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, डीसीबी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, मंदीप सिंह फरस्वाण, गजेंद्र सिंह असवाल, पीपलकोटी मंडल अध्यक्ष दीपक पंत, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, गुड्डू सिंह, भरत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed