फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women wept for not getting ration

राशन न मिलने पर रो पड़ीं महिलाएं

Wed, 22 Apr 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Women wept for not getting ration
ration - फोटो : web
सिमली बाजार में मजदूरी करने वाले राम विलास, सत्यनारायण, भीम, अर्जुन, ओमप्रकाश, सीता देवी, राजीव, लक्ष्मी देवी, गीता देवी आदि सरकार की ओर से राशन मिलने की उम्मीद के साथ सिमली बाजार आए। जब प्रशासन का कोई कर्मचारी राशन देने नहीं आया तो बच्चों के साथ खड़ीं मजदूर महिलाएं रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मजदूरी का काम बंद होने से रोजी रोटी का संकट हो गया है। अब प्रशासन भी हमारी सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

सिमली बाजार के औद्योगिक क्षेत्र, पैट्रोल पपं बस्ती व न्यू मार्केट में नेपाल और बिहार के 30 लोग कई सालों से रह रहे हैं और मजदूरी, कारपेंटर, मिस्त्री, रंग-रोगन का काम कर घर चलाते हैं। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से अब सभी कार्य बंद हो गए हैं और उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने कहा कि जो राशन घर में था वो खत्म हो गया है। अब घरों में बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। प्रशासन की ओर से उनको कोई मदद नहीं दी गई, जबकि सिमली बाजार में तीन बार बाहरी मजदूरों के नाम पर सरकारी राशन का आवंटन किया गया। क्षेपंस संदीप डिमरी, पूर्व प्रधान जयदीप गैरोला, दिनेश डिमरी सामाजिक कार्यकर्ता ने उनकी कुछ मदद की और प्रशासन से जल्द मजदूरों को राशन देने की मांग उठाई। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि अगर मजदूूर किसी ठेकेदार के साथ काम कर रहे होंगे तो उनकी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। अगर ये ठेकेदार के साथ नहीं हैं तो प्रशासन उनको राशन देगा। जल्द उनको मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed