{"_id":"6a9ac02eeabfb032ee0d051d","slug":"after-the-pilgrimage-to-badrinath-the-palanquin-of-mata-indramati-arrived-in-the-lower-regions-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120688-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ की यात्रा कर निचले क्षेत्रों में पहुंची माता इंद्रामति की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ की यात्रा कर निचले क्षेत्रों में पहुंची माता इंद्रामति की डोली
Fri, 04 Sep 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीपलकोटी। बदरीनाथ धाम की यात्रा करने के बाद अब टेड़ा-खंसाल क्षेत्र की आराध्य देवी माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा अब निचले क्षेत्रों में पहुंच गई है। शुक्रवार को डोली रात्रि प्रवास के लिए पीपलकोटी के मायापुर गांव पहुंची। यहां माता की यहां विशेष पूजाएं हुईं। मां इंद्रामति 15 वर्ष बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचीं। बीती 29 अगस्त को माता की डोली एक दिन भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रही और 30 को डोली वसुधारा पहुंची। यहां पवित्र स्नान के बाद डोली ज्योतिर्मठ, हेलंग, गुलाबकोटी, लंगसी, पाखी गांव होते हुए मायापुर गांव पहुंची। पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी ने बताया कि माता की डोली भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद दे रही है। इस मौके पर पंडित गणेश मैठाणी, दर्शन सिंह, हीरा सिंह, हरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद