फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women raid raw liquor bases

महिलाओं ने कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा

Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Women raid raw liquor bases
कच्ची शराब के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर मंडल घाटी के देवलधार और क्यार्की गांव की महिलाओं ने स्वयं ही कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। उन्होंने लगभग 500 लीटर लाहन और सात लीटर कच्ची शराब बरामद की। महिलाओं ने रात नौ से दो बजे तक शराब के विरोध में मोर्चा खोले रखा। इस दौरान सेंटुणा गांव में कच्ची शराब पी रहे दो युवाओं की महिलाओं ने डंडों और कंडाली (बिच्छू घास) से जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

गोपेश्वर-मंडल मार्ग के पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवलधार और क्यार्की गांव की महिलाएं क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत कई बार जिला प्रशासन और जिला आबकारी विभाग से कर चुकी हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई न होते देख महिलाओं ने स्वयं ही शराब के विरोध में कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार रात को करीब नौ बजे 50 महिलाएं सेंटुणा गांव व आसपास के क्षेत्र में कच्ची शराब के ठिकानों पर पहुंचीं। महिलाओं ने गदेरों के आसपास पत्थरों की गुफाओं और लकड़ी की छानियों में कनस्तर और प्लास्टिक के डिब्बों में भरे लाहन और शराब बनाने की सामग्री बरामद की। सेंटुणा गांव में पहुंचने पर महिलाओं को वहां दो युवक कच्ची शराब पीते दिखे, तो उन्होंने डंडों और कंडाली से उनकी जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं का कच्ची शराब के खिलाफ यह अभियान रात दो बजे तक चला। लाहन से भरे कनस्तरों को महिलाएं कंधे के सहारे क्यार्की गांव तक लाईं और रात को ही गोपेश्वर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को महिलाएं पुलिस टीम के साथ लाहन, कच्ची शराब और शराब बनाने वाले उपकरणों को थाने ले आईं। महिलाओं ने कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इंसेट
आबकारी विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश
गोपेश्वर। महिलाओं ने जिला आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से ही जिला मुख्यालय के समीप कच्ची शराब के अड्डे खूब फल फूल रहे हैं, कभी भी आबकारी विभाग की ओर से कच्ची शराब के विरुद्ध छापा नहीं मारा गया। युवा पीढ़ी शराब पीकर बर्बाद हो रही है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी सती, ग्राम प्रहरी पदमेंद्र सिंह रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता नेगी, पूर्व सरपंच जयंती देवी, सुलोचना देवी, अनीता, संगीता, ऊषा देवी, केशव लाल, दिनेश चंद्र, कुलदीप चंद्र और सुशील डिमरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री बढ़ गई है। शाम होते ही क्षेत्र में शराबियों का हुड़दंग शुरू हो रहा है, जिसे देख महिलाएं परेशान हैं। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। महिलाओं ने पूर्व में भी कच्ची शराब के विरुद्ध कच्ची शराब के ठिकानों को नष्ट किया था, अब फिर से शराब बननी शुरू हो गई है। क्षेत्र को पूर्ण शराब मुक्त किया जाएगा। - लक्ष्मी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, देवलधार, चमोली।

कोट
महिलाओं की ओर से जब्त किए लाहन और कच्ची शराब को थाने लाया गया है। महिलाओं की ओर से कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध तहरीर भी दी गई है, मामला दर्ज कर शीघ्र जांच शुरू की जाएगी। - विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed